Chapra News: कटरा बिरादरी मोहल्ले में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: छपरा। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा बिरादरी मोहल्ले में गुरुवार को 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद भी व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के संबंध में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है। एसपी से लगाई जान माल की गुहार छपरा। जिले के.भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरिया गांव नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.