छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: हिन्दुस्तान असर 31 परसा मथुरा में जलजमाव वाले सड़क पर ढलाई करते मजदूर परसा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के परसा मथुरा में अर्जुन सिंह के घर के समीप से हरिजन बस्ती तक जलजमाव वाले स्थल पर कंक्रीट की ढलाई कर सड़क के लेवल को दुरुस्त किया गया।

जलजमाव की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का लेवल सही नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जा रहा था।इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। इसके बाद बुडको द्वारा कराए गए सड़क सह नाला निर्माण में जलजमाव की समस्या को लेकर 24 अगस्त को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत शीर्षक से खबर छपी।

समस्या क...