Chapra News: औजार मांगने के बहाने दोस्त के घर में घुसा, पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम दोस्त के घर राजमिस्त्री के औजार मांगने के बहाने पहुंचे युवक पर उसकी पत्नी से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के संबंध में पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चंचलिया गांव निवासी तूफानी मियां मंगलवार की देर शाम पीड़िता के घर पहुंचा। पीड़िता का पति राजमिस्त्री का काम करता है। आरोपी ने उसके पति के औजार मांगने के बहाने बातचीत की। इसी दौरान वह महिला के पीछे-पीछे घर के अंदर चला गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.