Chapra News: ओवरब्रिज के पाइप से टकराया ट्रक, सड़क पर बिखरी सुपारी ले भागे लोग
छपरा, सितम्बर 4 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। मांझी चट्टी के समीप रेलवे ओवरब्रिज पार करते समय अधिक ऊंचाई वाला सुपारी लदा ट्रक ऊपर लगे पाइप से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पर लदे कई बोरे नीचे सड़क पर गिरकर फट गए। बोरे फटने के साथ ही उसमें भरी सुपारी सड़क पर बिखर गई। ट्रक कोलकाता से सुपारी लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को रोककर बिखरी सुपारी को समेटने की कोशिश की।
हादसे का प्रभाव बीते देर शाम सड़क पर सुपारी बिखरने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ ने सड़क पर पड़ी सुपारी उठानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में लोग काफी मात्रा में सुपारी लेकर वहां से निकल गए। चालक लोगों को रोकता रहा, लेकिन भीड़ के सामने उसकी एक नहीं चली। चालक के मुताबिक घटना में करीब ढाई लाख रुपये मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.