छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: , कुछ देर ही डॉक्टरों ने किया काम मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा प्रखंड के ओल्हनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में चिकित्सक के नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने से नाराज मरीजों ने गुरुवार को हंगामा किया। गुरुवार को हुए हंगामे और शिकायत के बाद शुक्रवार को डॉक्टर कुछ समय के लिए ही अस्पताल पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह थोड़ी देर बाद फिर लौट गए। इससे मरीजों में भारी नाराजगी है। मरीजों ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार और सिविल सर्जन से मोबाइल फोन पर की। मरीज रविंद्र राय, जितेंद्र कुमार, अशोक राय और रेखा देवी ने बताया कि अस्पताल में केवल जीएनएम नंदनी कुमारी और एक डाटा ऑपरेटर ही नियमित रूप से रहते हैं। उनका आरोप है कि डॉक्टर कभी-कभार ही आते हैं और थोड़ी देर बाद च...