छपरा, अगस्त 25 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान देसी शराब की बड़ी खेप बरामद कर एक सीएनजी ऑटो जब्त किया। पुलिस ने मौके से शराब के धंधे में शामिल दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान छपरा टाउन थाना क्षेत्र के दहियावां निवासी उज्ज्वल कुमार और प्रिंस कुमार उर्फ भुवर के रूप में हुई है।

भूमि विवाद में मारपीट तरैया । थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तरैया निवासी संतोष भगत, शत्रुघ्न भगत, संध्या देवी, किसुनपुरा की दीपा कुमारी व सरेया बसंत की कविता देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

सड़क दुर्घटनाएं...