Chapra News: ऑटो से घर लौट रही महिलाओं से कट्टा दिखाकर नकद व गहने लूटे
छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: दरियापुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मटिहान गांव के पास शनिवार को ऑटो से घर लौट रही तीन महिलाओं से बाइक सवार अपराधियों ने कट्टा दिखाकर दिनदहाड़े लूटपाट की।
घटना का विवरण अपराधियों ने महिलाओं से 28 हजार रुपये नकद तथा सोने के गहने लूट लिए। जानकारी के अनुसार, अवतारनगर थाना क्षेत्र के छोटा आमी गांव निवासी पाना कुंवर अपनी बहू और भतीजी के साथ दिघवारा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा कराने गई थीं।
लूट की प्रक्रिया उनके पास कुल 68 हजार रुपये थे, जिनमें से 40 हजार रुपये बैंक में जमा कर दिए गए। शेष 28 हजार रुपये पर्स में रखकर तीनों महिलाएं ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मटिहान के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने ऑटो को बीच सड़क पर रुकवा दिया। इसके बाद अपराधी महिला से रुपये से भरा पर्स छीनने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.