छपरा, अक्टूबर 31 -- छपरा में एसटीईटी परीक्षा के लिए निषेधाज्ञा Chapra News: 20 नवंबर तक परीक्षा केंद्र के आसपास लागू रहेंगे प्रतिबंध साइबर कैफे और फोटो कॉपी की दुकानें भी रहेंगी बंद पेज छह की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सारण जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। परीक्षा के दौरान अव्यवस्था, अनधिकृत जमावड़े और नकल की आशंका को रोकने के उद्देश्य से छपरा शहर स्थित परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके तहत परीक्षा केंद्र की 500 गज की परिधि में कई गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने परीक्षा अवधि में साइबर कैफे, फोटो कॉपी और प्रिंटिंग की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया है। निषेधाज्ञा एक न...