छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: अमनौर, एक संवाददाता। प्रखंड के विद्यालयों में चावल उपलब्ध रहने के बावजूद मिड-डे मील (एमडीएम) के संचालन में लापरवाही बरतने वाले विद्यालय प्रधानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमडीएम खाते में राशि नहीं होने का बहाना बनाकर बच्चों का मध्याह्न भोजन बाधित रखने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी। ऐसी स्थिति के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। ये बातें शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में मिड-डे मील का निरीक्षण करने पहुंचे प्रखंड एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहीं। यह भी पढ़ें- Gaya News: मिड-डे मील के चावल में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक और एमडीएम प्रभारी तलबनिरीक्षण की प्रक्रिया उन्होंने बलहा मध्य विद्यालय एवं धर्मपुर जाफर कन्या प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्...