छपरा, जुलाई 31 -- Chapra News: बसडीला मोड़ व कोपा चट्टी के पास हुई दुर्घटनाएं मृतक एकमा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया कोपा। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-531 पर शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक सीएनजी ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। पहली घटना सुबह बसडीला मोड़ के समीप हुई, जहां एकमा की ओर से आ रही सीएनजी ऑटो और छपरा से एकमा जा रही अपाची बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान एकमा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना में बाइक सवार समेत छह लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे। घायलों में खैरा थाना क्षेत्र के अफौर पूरब टोला निवासी र...