छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: एक घर से नकद-जेवर समेत हजारों की चोरी 18 दाउदपुर के जगतिया गांव में चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान दिखातीं पीड़िता निर्मला देवी दाउदपुर (मांझी)।

दाउदपुर में चोरी की घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के जगतिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चोरों ने दारोगा प्रसाद के घर की चहारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश किया और नौ हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी चांदी की पायल, कीमती कपड़े समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसी दीनानाथ प्रसाद के घर के मुख्य गेट व दालान का ताला भी तोड़ दिया, लेकिन वहां से कोई सामान हाथ नहीं लगा। लगातार हुई इस घटना के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं। पीड़िता दरोगा प्रसाद की पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि परिवार के सभ...