Chapra News: एक दिन में बाइक चोरी का उद्भेदन, दो आरोपित गिरफ्तार
छपरा, सितम्बर 2 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाने में आवेदन प्राप्त हुआ था। पीड़ित ने बताया था कि 29 अगस्त की शाम वह बाजार में अपनी मोटरसाइकिल लगाकर सामान खरीद रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। लिखित आवेदन के आधार पर बनियापुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अनुसंधान के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली और मामले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.