Chapra News: एकमा में सर्पदंश से युवक की मौत
छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के एकमा थाना क्षेत्र के धुवरी गांव निवासी सत्येंद्र महतो की सोमवार को विषैले सांप के डसने से मौत हो गई। सत्येंद्र अपने घर के पास किसी कार्य में लगे थे, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- Latehar News: झाड़ फूंक के अंधविश्वास ने ली युवक की जान, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.