छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना क्षेत्र की परसा दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित कोइरी टोला के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। एकमा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बहन के ससुराल आए युवक की पोखर में डूबने से मौत, कोहराममृतक की पहचान मृतक की पहचान परसागढ़ उत्तरी पंचायत के गायत्री मोहल्ला निवासी संतोष पटेल (50) के रूप में हुई। वह सियाराम पटेल के पुत्र थे। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के कुछ वर्ष बाद उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी और उनकी कोई संतान भी नह...