छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: एकमा। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने एकमा के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा आयोजकों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, मजबूत बैरिकेडिंग करने तथा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ताओं की तैनाती करने और दिन-रात सतर्क रहने को कहा। बीडीओ डॉ अरुण कुमार, सीओ रवि शेखर, थानाध्यक्ष राम बालक यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: दशहरा पर संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष नजरनशे में हंगामा करने पर गिरफ्तारी यह भी पढ़ें- Chapra News: जयप्रभा सेतु पर डी...