Chapra News: एकमा में चार ट्रकों की टक्कर से एनएच-531 पर ढाई घंटे जाम, छह लोग जख्मी
छपरा, सितम्बर 11 -- Chapra News: एकमा में चार ट्रकों की टक्कर से एनएच-531 पर ढाई घंटे जाम, छह लोग जख्मी एकमा। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 2:30 बजे चार ट्रक एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे तक परिचालन बाधित रहा। दुर्घटना में चालक व सहचालक समेत करीब छह लोगों के जख्मी होने की बात बताई जा रही है। इनमें एक चालक गंभीर रूप से जख्मी है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.