Chapra News: एकमा पूर्वी ढाला पर पेट्रोल से भड़की आग, दो बाइक जलीं, लिट्टी की दुकान राख
छपरा, अक्टूबर 14 -- एकमा में पेट्रोल गिरने से लगी आग Chapra News: फोटो : 18 एकमा पूर्वी रेलवे ढाला के पास आग की चपेट में जलती बाइक एकमा। छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा पूर्वी रेलवे ढाला के पास बुधवार को पेट्रोल से भरा गैलन गिरने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और इसकी चपेट में आकर दो बाइक जल गईं, जबकि पास स्थित लिट्टी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना में एक टोटो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। दोनों बाइक सवार वाहन छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन वाहन बुलाकर आग बुझाने की व्यवस्था की। रेल विभाग की जीआरपी के बलराम पासवान व चंदन कुमार तथा आरपीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.