छपरा, अक्टूबर 25 -- Chapra News: फोटो :10 एकमा के तिलकार और बेतवनिया के महावीरी अखाड़े के साथ झंडा लेकर चलते प्रशासनिक अधिकारी एकमा। प्रखंड के परसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत तिलकार और बेतवनिया गांव से पारंपरिक महावीरी झंडा जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। दोनों गांवों के अखाड़े राजा-रानी पोखर पहुंचे। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। महावीरी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रही और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। महावीरी अखाड़े के साथ बीडीओ डॉ. अरुण कुमार, अंचल निरीक्षक किरण शंकर और एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव झंडा लेकर चलते नजर आए। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। जुलूस के दौरान विधि-व्...