Chapra News: एकमा के चार स्कूलों में टीआरएल कक्षाएं शुरू, 21 दोनों तक चलेंगी विशेष कक्षाएं
छपरा, अक्टूबर 9 -- Chapra News: बच्चों की बुनियादी शिक्षा के लिए विशेष कक्षाएं एकमा। बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ मजबूत करने के लिए एकमा प्रखंड के चार सरकारी विद्यालयों में टीआरएल (टीचिंग एट द राइट लेवल) कार्यक्रम के तहत विशेष कक्षाएं शुरू की गईं। प्राथमिक विद्यालय, नवतन कोईरी टोला में समग्र शिक्षा, सारण के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार मांझी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और बिहार शिक्षा परियोजना, सारण के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इस कार्यक्रम के तहत कक्षा चार और पांच के कमजोर बच्चों को लगातार 21 दिनों तक प्रतिदिन एक घंटे हिंदी और एक घंटे गणित की विशेष शिक्षा दी जाएगी। गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों की बुनियादी दक्षता में सुधार किया जाएगा। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, नवतन कोईरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.