Chapra News: एकमा अंचल में जनता दरबार, दो नए भूमि मामलों की हुई सुनवाई
छपरा, सितम्बर 5 -- Chapra News: एकमा। अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर कई फरियादी पहुंचे। अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व पदाधिकारी रामप्रवेश साहू ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित कागजात और अभिलेखों की जांच करते हुए मामलों के नियमानुसार निष्पादन का भरोसा दिलाया। पूर्व में प्राप्त एक आवेदन का निष्पादन किया गया, जबकि शनिवार को दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व पदाधिकारी ने कहा कि भूमि संबंधी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार लगाया जा रहा है। फरियादियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देने की अपील की गई, ताकि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। इस दौरान अंचल कार्यालय के कर्मी व विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.