Chapra News: एआई से छपरा जंक्शन के जलमग्न होने का फर्जी वीडियो वायरल
छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: रेल प्रशासन ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी छपरा, हमारे संवाददाता। एआई तकनीक का दुरुपयोग कर छपरा जंक्शन और उसके आसपास के क्षेत्रों को जलमग्न दिखाने वाला फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में यह दिखाया गया कि छपरा जंक्शन का पूरा स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और आसपास का इलाका पानी में डूब गया है। यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। गलत और भ्रामक सूचना फैलाकर यात्रियों एवं आम लोगों के बीच भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के आरोप में रेल प्रशासन की ओर से साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जांच प्रक्रिया इस संबंध में साइबर डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि फर्जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.