छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के रामबाग में एक निजी मकान में संचालित ऋण देने वाली कंपनी समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों पर प्रखंड के विभिन्न गांवों की चार दर्जन महिलाओं से कुल 1.44 लाख रुपये ठगकर फरार होने का आरोप लगा है।

महिलाओं की पहचान पीड़िताओं में खराटी गांव की उषा देवी, मंजू देवी, गीता देवी, तेतरी देवी, घुटन देवी, शारदा देवी, रेखा देवी, रीता देवी, देवांती देवी, चैनपुर की हेवंती देवी, मुरलीपुर की सुगांति देवी तथा छपिया गांव की अनीता देवी, राधिका देवी, लीलावती देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं ने बताया कि कंपनी के कर्मी गांव-गांव जाकर महिलाओं से संपर्क करते थे और उन्हें ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन देते थे।

धोखे की प्रक्रिया ऋण दिलाने के नाम पर कंपनी कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन और बी...