Chapra News: ई-नीलामी के माध्यम से रेलवे को प्राप्त होगा अतिरिक्त राजस्व
छपरा, अक्टूबर 23 -- Chapra News: सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में शुक्रवार को आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से हाजीपुर पुराने मालगोदाम के समीप पार्किंग सह स्टैकिंग स्थल का आवंटन किया गया। इस आवंटन से रेलवे को प्रतिवर्ष 8,50,000 रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। वहीं, पाँच वर्षों की अवधि में कुल 45,13,500 रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, सोनपुर मेला के दौरान एक माह की अवधि के लिए टॉय ट्रेन के संचालन के लिए आयोजित ई-नीलामी से रेलवे को 3,11,111 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इन ई-नीलामी प्रक्रियाओं के माध्यम से रेलवे की परिसंपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ गैर-किराया राजस्व में वृद्धि को बढ़ावा मिल रहा है। इससे रेलवे की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग की दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.