Chapra News: इसुआपुर सीएचसी में नहीं मिल रही एंटी रेबीज वैक्सीन, मरीज परेशान
छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: इसुआपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इसुआपुर में पिछले चार दिनों से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इससे कुत्ता, बंदर व अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन दर्जनों लोग वैक्सीन लगवाने की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इससे मरीजों व उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जानवरों के काटने के बाद समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वैक्सीन की अनुपलब्धता उनकी चिंता बढ़ा रही है। कई मरीज निजी अस्पतालों या बाहर से महंगे दामों पर वैक्सीन खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.