Chapra News: इसुआपुर सीएचसी में नहीं मिल रहा एंटी रेबीज वैक्सीन , मरीज परेशान
छपरा, अगस्त 29 -- Chapra News: इसुआपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में पिछले एक सप्ताह से एंटी रेबीज (एआरबी) वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसके कारण कुत्ता, बंदर, बिल्ली सहित अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन दर्जनों मरीज वैक्सीन लगवाने की उम्मीद में सीएचसी पहुंच रहे हैं लेकिन वैक्सीन नहीं मिलने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वैक्सीन की अनुपलब्धता से मरीजों और उनके स्वजनों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जानवरों के काटने के बाद समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगना जरूरी है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई मरीजों को तो वैक्सीन की पहली डोज तो मिल गयी, लेकिन अगला डोज लेने पहुंचे तो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.