Chapra News: इसुआपुर में 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: छपरा/ इसुआपुर, हसं/ एसं। सारण जिले के इसुआपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और बरामद डेबिट कार्डों के स्रोत तथा उनके संभावित दुरुपयोग का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि इसुआपुर बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के पास एक व्यक्ति बड़ी संख्या में अवैध एटीएम डेबिट कार्ड लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम शुभम सिंह, पिता पप्पू सिंह, निवासी जसबीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.