छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: 18 इसुआपुर के महावीर मंदिर के परिसर में गुरुवार को आयोजित अखंड अष्टयाम के लिए हुई जलभरी इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बाजार इसुआपुर स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई। पूर्व में सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याओं,महिलाओं तथा पुरुष सदस्यों ने बाबा लाल दास के मठिया परिसर स्थित कुएं से जलभरी की। वहां माथे पर कलश लिए गाजे-बाजे के साथ बाजार की परिक्रमा करते हए श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां पंडित धीरज चतुर्वेदी,बच्चू पाण्डेय ,अमर चौबे व अन्य विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई। यजमान के रूप में मुन्ना कुमार साह एवं उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी ने यज्ञ का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सहदेई में अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन, भक्त...