छपरा, अक्टूबर 24 -- कार की टक्कर में पूर्व मुखिया बाल-बाल बचे Chapra News: इसुआपुर,एक संवाददाता। इसुआपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह उस समय बाल बाल बच गये जब उनकी कार में अज्ञात कार ने भयंकर ठोकर मार दी। हालांकि मुखिया के ड्राइवर की सूझ बूझ से अनहोनी होने से बच गया। इस बावत पुर्व मुखिया ने बताया कि वे शुक्रवार को अपने घर से करीब शाम 7 बजे मशरक जा रहे थे तभी सढवारा हनुमान मंदिर के पास पश्चिम दिशा से तीव्र गति की आ रही स्कार्पियो ने अपना संतुलन खोते हुए उनके कार में टक्कर मार दी। हालांकि जोरदार टक्कर के बाद भी पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह बाल बाल बच गये। मुखिया ने बताया कि जब गाड़ी में टक्कर हुई उस समय इसुआपुर थाना की डायल 112 गाड़ी हनुमान मंदिर के पास ही खड़ी थी लेकिन इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी 112 के पदाधिकारीयों ने उनके गाड़ी को...