छपरा, नवम्बर 3 -- सहयोग शिविर और प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को इनायतपुर पंचायत भवन परिसर में सहयोग शिविर लगाया गया। आरओ रोजी कुमारी की मौजूदगी में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का पंजीकरण कर संबंधित विभागों को भेजने के साथ सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं की जानकारी भी दी। शिविर में बीईओ विभा रानी, मुखिया गीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश ठाकुर, महिला पर्यवेक्षिका सीमा, पंचायत सचिव अफजल अली, विकास मित्र बेबी कुमारी, कार्यपालक सहायक धर्मेंद्र कुमार, किसान सलाहकार जयप्रकाश मांझी और आवास ...