छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: दिघवारा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी है युवक गड़खा के एक होटल में मिलने पहुंचे थे प्रेमी-प्रेमिका मढ़ौरा। एक संवाददाता सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी गुरुवार को मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में शादी के पवित्र बंधन में बदल गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने विधि-विधान से सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिघवारा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी चंदेश्वर महतो के पुत्र रोहित कुमार दीप और सिरसा राई निवासी राजकुमार महतो की पुत्री लाली कुमारी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था।

प्रेम कहानी का आरंभ दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। गुरुवार को दोनों गड़खा के एक होटल में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान लड़क...