Chapra News: इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज के विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। गंगा सिंह कॉलेज, छपरा में बीएससी (इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज) सत्र 2023-26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की यादों और अनुभवों को साझा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज व देश के विकास में करें। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में निरंतर सीखते रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। विजिटिंग फैकल्टी डॉ. कुमारी उमा और कोऑर्डिनेटर नलिन रंजन ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया । यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यार्थी जीवन अनुशासन और ज्ञान अर्जन का समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.