छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: छपरा। कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, छपरा में स्थापित स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब के प्रभावी संचालन और शैक्षणिक उपयोग को लेकर चल रहे विशेष प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों को अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान की गतिविधियों के व्यावहारिक संचालन की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों ने लैब में उपलब्ध उपकरणों के उपयोग और विभिन्न गतिविधियों को समझा।

प्रशिक्षण के मुख्य पहलू मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) आलोक तिवारी, भौतिकी विभाग, राजेंद्र कॉलेज, छपरा ने खगोलीय घटनाओं, आकाशीय पिंडों, सौरमंडल और अंतरिक्ष विज्ञान की अवधारणाओं को प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लैब बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज...