Chapra News: आवास नहीं बनाने वाले 284 लाभुकों को नोटिस, कार्रवाई की तैयारी
छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। तरैया प्रखंड में आवास योजना की राशि मिलने के बावजूद अब तक आवास का निर्माण नहीं कराने वाले 284 लाभुकों के खिलाफ आवास कार्यालय ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में संबंधित लाभुकों को नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड आवास पदाधिकारी निलेश कुमार एवं बीडीओ विभु विवेक ने संयुक्त रूप से बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में आवास निर्माण के लिए लाभुकों के खातों में राशि का भुगतान किया गया था। इसके बावजूद कई लाभुकों के आवास अभी तक अधूरे हैं, जबकि कुछ लाभुकों ने निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया है। ऐसे 284 लाभुकों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया है। आवास सहायकों के माध्यम से लाभुकों को नोटिस का तामिला कराया जा रहा है।
लाभुकों के आरोप इधर, कई लाभुकों ने बताया कि उन्हें आवास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.