छपरा, जुलाई 31 -- Chapra News: प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक में शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक का विवरण छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को राजकीय जिला स्कूल, छपरा के सभागार में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई), सारण प्रमंडल, छपरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा/साक्षरता) मीनू कुमारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बैठक दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में मढ़ौरा एवं सोनपुर अनुमंडल के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया, जबकि दूसरी पा...