छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: मशरक, एक संवाददाता । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा , योजनाओं पर चर्चा के उद्देश्य से प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संतोष जी गुरुवार को मशरक पहुंचे। प्रवास कार्यक्रम के तहत उन्होंने शिव भवानी कोल्ड स्टोरेज के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में मशरक खंड के स्वयंसेवकों एवं विचार परिवार के सदस्यों के साथ आयोजित औपचारिक बैठक में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: युवाओं को बताई राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका बैठक का आयोजन बैठक में शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ब...