Chapra News: आम गैरमजरुआ जमीन से अतिक्रमण हटाया, मकान व दलान ध्वस्त
छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव में गुरुवार को प्रशासन ने आम गैरमजरुआ जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में सीओ रोहित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीबी से एक मकान व एक दलान ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की बात कही। वहीं, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जमीन का वर्ष 1985 में उनके दादा के नाम पट्टा कराया गया था। आरोप लगाया कि सामान हटाने का पर्याप्त अवसर दिए बिना जेसीबी चलाए जाने से घर में रखी खाद्य सामग्री व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत और उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गई। संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस दिया गया था और बुधवार को भी अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.