Chapra News: आंगनबाड़ी सेविकाओं की शिकायत पर सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे विधायक
छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: एकमा। एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं से केंद्रों के संचालन से जुड़ी जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। सेविकाओं ने कुछ पर्यवेक्षिकाओं द्वारा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायत विधायक से की। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय में मौजूद पर्यवेक्षिकाओं से भी जानकारी ली तथा सेविकाओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। विधायक ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, लेकिन निरीक्षण के नाम पर सेविकाओं को अनावश्यक रूप से परेशान करना भी उचित नहीं है। उन्होंने पर्यवेक्षिकाओं को सेविकाओं के साथ शालीन व्यवहार करने और शिकायतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.