Chapra News: अष्टयाम को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा
छपरा, नवम्बर 5 -- हरखपुरा में अष्टयाम को लेकर कलशयात्रा Chapra News: फोटो 4 तरैया हरखपुरा में गुरुवार को अष्टयाम को लेकर निकली कलशयात्रा तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के हरखपुरा गांव स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम आयोजन को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर माधोपुर, हरपुर फरीदन और शीतलपुर गांव होते हुए अर्देवा, जिमदाहा स्थित नारद बाबा घाट पहुंची। यहां नारायणी नदी के तट पर आचार्य मनपूजन त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 501 कलशों में जल भरवाया। अखंड अष्टयाम के समापन के दिन हनुमत जयंती मनाई जाएगी। कलशयात्रा में जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू, प्रखंड पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।
तरैया में मारपीट और शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.