Chapra News: अवैध खनन के मामले में बालू लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: परसा । अवैध खनन के मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दारोगा राय चौक के समीप से लाल बालू लदे एक ट्रक को जब्त किया है। मामले में खान निरीक्षक द्वारा ट्रक चालक के खिलाफ अवैध खनन से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान दारोगा राय चौक के पास लाल बालू लदा ट्रक पकड़ा गया। ट्रक को जब्त करने के साथ ही चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के मनोज राय के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद बुधवार की दोपहर बाद चालक मनोज राय को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.