छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: मशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मशरक में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कविता सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं का विवरण रेफर किए गए युवक की पहचान सोनौली गांव निवासी गजेंद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह परमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मशरक बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मशरक-सहाजितपुर मुख्य मार्ग पर शास्त्री टोला के समीप अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई...