छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह मॉडल विद्यालय के निरीक्षण में बच्चों से रूबरू हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी फोटो गड़खा, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश के आलोक में मंगलवार को प्रखंड के रामपुर स्थित जनता हाई स्कूल रामपुर वीरभान सरस्वती विद्या निकेतन का निरीक्षण किया गया। प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

शिक्षा का महत्व निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नियमित अध्...