Chapra News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से टेंट संचालक घायल
छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी गांव में शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार टेंट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेहटी निवासी रुपलाल साह के 50 वर्षीय पुत्र मनोज साह बरदहियां गांव में टेंट का कार्य समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
घटना का विवरण इसी दौरान टेहटी में गिरजा राय के घर के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज साह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.