Chapra News: अध्यक्ष व उनके पति पर भ्रष्टाचार के आरोप
छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी व उनके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार, जिला परिषद की संपत्ति बेचने तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर की गयी शिकायत के बाद निगरानी विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी डेजी ईरानी ने पंचायती राज विभाग के सचिव को पत्र भेजा है।
आरोपों का विवरण पत्र में प्रधानमंत्री कार्यालय के जन शिकायत पोर्टल के माध्यम से प्राप्त परिवाद का उल्लेख करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। निगरानी के पत्र के बाद जिला परिषद में हड़कंप मच गया है। हालांकि यह पत्र पिछले वर्ष के दिसंबर माह का बताया जा रहा है।
अध्यक्ष का बयान इधर जिप अध्यक्ष ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने उपर लगाये गए आरोप को निराधार बताया है। अध्यक्ष ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.