छपरा, नवम्बर 4 -- हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज Chapra News: मृतक के भाई ने मुसेपुर नट बस्ती के नौ लोगों को किया नामजद गाय खरीदने के बहाने जाने के बाद हुई थी हत्या डोरीगंज । एक संवाददाता अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार स्थित रसूलपुर रोड किनारे अधेड़ भन्नु राय की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मालूम हो कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे धनौरा बाजार के पश्चिम रसूलपुर रोड किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान भन्नु राय के रूप में की थी। मृतक के भाई दिनेश राय ने अवतार नगर थाने में आवेदन देकर डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर नट बस्ती के नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दिनेश राय अपने भाई भन्नु राय के साथ गाय खरीदने के लिए घर से निकले थे। हालांकि, उस दिन गाय खरीदने...