छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: 89 वर्षीय बच्ची देवी का मरणोपरांत नेत्रदान सफलतापूर्वक कराया गया छपरा, एक संवाददाता। महर्षि दधीचि की तपोभूमि सारण में मानव सेवा का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है।

नेत्रदान की प्रक्रिया दधीचि देहदान समिति के प्रयास से 89 वर्षीय बच्ची देवी का मरणोपरांत नेत्रदान सफलतापूर्वक कराया गया। उनकी अंतिम इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनके नेत्र किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी बनें। परिजनों ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कर समाज के लिए अनुकरणीय संदेश दिया। जानकारी हो कि शहर के शिव बाजार निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मनाथ पिंटू की माता तथा दयानंद प्रसाद की धर्मपत्नी बच्ची देवी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। निधन के तुरंत बाद परिजनों ने दधीचि देहदान समिति छपरा के अध्यक्ष संजीव चौधरी, संयुक्त सचिव शैलेंद्र पुरी,...