नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आज यानी 1 फरवरी 2026 को माघी पूर्णिमा है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि इस दिन लेकर लोगों के बीच में यह असमंजस बना है कि माघी पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन पंचांग और खगोलविदों के मुताबिक माघी पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण को लेकर पूजा, स्नान व दान करने वाले श्रद्धालु एकदम निश्चिंत रहें, आज के दिन कोई चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है। ऐसे में वो पवित्र नदी में स्नान, दान-पुण्य, सत्यनारायण कथा, व्रत और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा? कब लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहणसाल 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेग...