नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Chandra Grahan in India Lunar Eclipse 2026, चंद्र ग्रहण : ज्योतिष की दृष्टि से चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को अशुभ घटना की तरह देखा जाता है। जल्द ही इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे "ब्लड मून" के नाम से भी जाना जाता है। चंद्र ग्रहण लगने से कुछ घंटों पहले से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा। आइए जानते हैं इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं और किन देशों पर प्रभाव देखा जाएगा-इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किस दिन लगेगा? हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण श्रावण मास की पूर्णिमा क...