चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 9 विभूति नगर की नई बस्ती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लेकर प्रगति का निरीक्षण किया। नई बस्ती के निवासी पिछले एक दशक से जर्जर रास्ते पर आवागमन को मजबूर थे। खराब सड़क के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। चेयरमैन ने लोगों की समस्या को देखते हुए शासन से 42 लाख की परियोजना स्वीकृत कराई। सीसी रोड का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेंगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु और राजू सैनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...