चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। बॉयलर मशीन की ढुलाई में लगा ट्रेलर रेवसा गांव के समीप रिंग रोड की पूर्वी सर्विस लेन से होते हुए देर शाम रिंग रोड पार करके पश्चिमी लेन पर पहुंच गई है। सोमवार की दोपहर तक इसके आगे रवाना होने की संभावना है। वहीं रविवार को पूरे दिन बॉयलर लदा ट्रेलर रिंग रोड की पूर्वी सर्विस लेन पर ही खड़ा रहा। हालांकि रास्ते की मरम्मत के लिए टीम पूरे दिन मशक्कत करती रही। वही मशीन को देखने के लिए लोगों की लग रही भीड़ को भी नियंत्रित करने के लिए अलीनगर थाने के अपराध निरीक्षक रमेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वेसल लदा 300 पहियों वाला ट्रक देखने का बढ़ता ही जा रहा क्रेज, जानें बारिश ने कहां लगाया ब्रेक बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा पहुंची ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन ...