Chandauli News: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर पुलिस ने दबोचा
चंदौली, सितम्बर 27 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सैयदराजा थाने की पुलिस और स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते रविवार की रात 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के शिवरामपुर कला निवासी मनीष सिंह पुत्र रामजीत सिंह के रूप में हुई है। वह वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा लमही में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके किराए के मकान से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बीते 5 जून 2026 को सैयदराजा थाना क्षेत्र के जमानिया तिराहा के पास भतीजा मोड़ कट के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर एनएच-02 हाईवे पर चंदौली की तरफ से आ रही सफेद बोलेरो पिकअप को रोकने का इशारा किया गया, तो चालक वाहन को दक्षिणी लेन की ओर मोड़कर खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.